मोतिहारी -कोरोना के कहर से बचने के लिए जिला प्रसाशन की अच्छी पहल जिला प्रसाशन घर घर पहुंचाएगी सब्जी व राशन
मोतिहारी जिला प्रसाशन ने कोरोना त्रासदी से लोगो को बचाने व बेवजह सड़को पर निकलने से लोगो को बचाने के लिए एक अच्छी पहल जहाँ कोरोना वायरस महामारी को लेकर अब लोगो को बाजार पर निर्भर होने की जरूरत नही पड़ेगी और न लोगो को ज्यादा दाम पर सामानों को खरीदने की मजबूरी होगी अपने निजी लाभ और स्वार्थ के लिए जमाखोरी व कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ऐसे में तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा सब्जी से लदे चार वाहन को आज गांधी बाल उद्यान से पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण यह सरकारी संघ है उसके मार्फत शहरी क्षेत्र में लोगों को सब्जी दिया जाएगा।
यह सब्जी सीधे किसानों से प्राप्त कर सीधे जनता तक होलसेल रेट में दिया जाएगा सभी हरी सब्जियों को सस्ते दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है साथ ही दलहन और फल को भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।बता दे एक सब्जी का वाहन रक्सौल जायेगी और बाकी तीन सब्जी का वाहन मोतिहारी शहरी क्षेत्र में घूमकर सीधे लोगो तक सब्जी देने का काम करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.