Breaking News

रामगढ़वा : आपदा से निपटने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भी आगे आये, किया मास्क व हैंड वाश का वितरण

एम० कुमार, रामगढ़वा।



कोरोना वायरस से लड़ने के लिए  राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भी सामने आ गए हैं।हाथ की सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हैंड वॉश व मास्क का वितरण भी किया जा रहा है।

आदर्श भारत चेतना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुगौली विधानसभा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को लोगों के बीच हैंड वॉश व मास्क का वितरण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सरकारी आदेशों का शत-प्रतिशत पालन के लिए आभार प्रकट किया।इनको इस आपदा की घड़ी में अपने उत्तरदायित्व में और अधिक बढ़ोतरी करने का अपील भी किया।


वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरि मोहन भगत ने भी मुरला पंचायत के कुष्ठ कॉलोनी व सिसवनिया ठाट के लोगों के परिवार के बीच सभी सदस्यों को हैंड वॉश का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.