Breaking News

रामगढ़वा: सरकार द्बारा 21 दिनों का लॉक डाउन के मद्देनजर बुधवार को रामगढ़वा में सन्नाटा, प्रशासन ने भी दिखाई सख्ती

एम. कुमार, रामगढ़वा।

सरकार के द्बारा लगाये गये 21 दिनों का लॉकडाउन के मद्देनजर बुधवार को रामगढ़वा थाना व पलनवा थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्रों व गली मुहल्लों में बिल्कुल सन्नाटा छाया रहा।इसकी सफलता को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। 

रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक,पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने लॉक डाउन के पूर्णता से पालन को लेकर सघन गश्ती व जांच अभियान चलाया।रामगढ़वा पुलिस ने वाहन को जब्त करने की कार्रवाई भी की। लॉक डाउन को लेकर सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए  बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने अपील किया।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय नागरिक सुविधाओं का ध्यान प्रशासन पूरी तरह से रख रहा है।साथ ही लोगों को आवश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।कालाबाजारी नहीं होने दी जायेगी और दिशा में प्रशासन अग्रसर है।ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.