रामगढ़वा : पलनवा थानाध्यक्ष नें लॉक डाउन को लेकर बाजार क्षेत्र में कराई बंदी
एम० कुमार, रामगढ़वा।
सरकार के लॉक डाउन के आदेश के मद्देनजर पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने दल-बल के साथ पखनहिया बाजार, सौनाहा बाजार, बजरंग चौक,रामदेव चौक पर सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक बस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बन्द कराया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से घर पर रहने का अनुरोध किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.