रामगढ़वा : लॉक डाउन की खबर से सोमवार को बाजार में उमड़ी खरीददारों की भीड़, सब्जियों सहित कई वस्तुओं के दाम आसमान पर
सुबह सात बजे से बीडीओ और सीओं ने वाहन गाड़ी से प्रचार-प्रसार कर कराया दुकाने बंद
एम० कुमार, रामगढ़वा।
लॉक डाउन की खबर के बाद सोमवार को सुबह सात बजे से रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह व अंचलाधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में वाहन गाड़ियों से प्रचार-प्रसार कर खुले दुकानों को बंद कराया। वही रामगढ़वा बाजार में लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई।जनता कर्फ्यू के कारण रविवार को लोग घरों में ही छुपे रहे।
सोमवार से लॉक डाउन के निर्णय के बाद लोगों में खरीदारी कर आवश्यक सामग्रियों के भंडारण करने की सोंच से खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई। रामगढ़वा में सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानों को प्रशासन द्वारा बन्द कराया गया। वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह व अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने फिर दोबारा स्वयं इसकी घोषणा रामगढ़वा बाजार व अन्य चौक चौराहे पर किया।
ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहा।साथ ही सवारी वाहनों के भी बन्द हो जाने से लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।नेपाल से लौट कर वापस आ रहे यात्रियों का रामगढ़वा में सुबह से ही हुजूम लगा रहा।बंद किये गये दुकानदार दुकान खुले हुएं पाया गया तो उचित कार्रवाई किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.