रामगढ़वा: भेलाही में कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम, बैठक में अधिकारियों ने दिये कई निर्देश
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के भेलाही पंचायत के पशुरामपुर गांव में बिहार सरकार विभाग द्बारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम 2019-20 के तत्वावधान में मंगलवार को गोष्ठी कार्यक्रम के जेएसएस मिथलेश मेहता एवं जिला पार्षद इंद्रासन कुमार के नेतृत्व में बैठक की गई।
वही किसान गोष्ठी कार्यक्रम की जानकारी जेएसएस मिथलेश मेहता,कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी किसान भाईयों को सरकार द्बारा सुनहरा अवसर को प्राप्त करें,जिसमें जैसे-धान,गेहूं,मक्का,ईख तुलसी,घास की खेती करने के लिए नये नये वैज्ञानिक तरीको से फसलो को बर्बाद होने से बचाने के लिए किटनाशक दवाईयों के उपयोग करने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन व बीज के लिए आनलाईन से आवेदन किया जायें।
खबर की जानकारी देते हुएं रक्सौल क्षेत्र संख्या एक से जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने बताया कि हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है और सरकार भी विभिन्न तरह की योजनाओं को चला रही है जिससे किसानो को लाभ मिल रहे हैं ।लेकिन इस तरह की जानकारियां पंचायत स्तरीय गांवों में बैठक नही करने के कारण किसान भाईयों को सही जानकारी नही मिल पाती है।
इस तरह की ग्राम स्तर पर सभा बैठक आयोजन कराने के लिए बिहार सरकार एवं जिला से आये हुएं अधिकारियों को धन्यवाद।इस तरह के कार्यक्रम अधिकारियों से आशा करता हूँ की इसी प्रकार की अगली बार भी पंचायत स्तरीय गांवों में किसान गोष्ठी कार्यक्रम चलाया जाए ताकि सभी किसान भाईयों को सही जानकारी मार्ग मिल सके।
उन्होंने आगामी होली पर्व की सभी जनतागण एवं अधिकारियो को होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर समन्वयक संजय सिंह,तकनीकी प्रबंधक दिनेश दूबे,व आशिष परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर मधु सिंह व अन्य कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं क्षेत्र के ग्राणीण लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.