मोतिहारी: एसएनएस कॉलेज में मनाया गया जल जीवन हरियाली दिवस
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मंगलवार को श्री नारायण सिंह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना(एन एस एस) के स्वयंसेवकों ने जल जीवन हरियाली दिवस के तहत ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत सौर ऊर्जा के उपोयग के लिए एन एस एस के स्वयंसेवको के साथ-साथ कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सौर ऊर्जा के उपयोग को लेकर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ•मिनकेश चौधरी ने की तो वही मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के बॉटनी विभागध्यक्ष डॉ• सुरेश नारायण मौजूद रहे।वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्वयंसेवको ने सौर ऊर्जा को लोगो के व्यहार में लाने को लेकर मुख्य चर्चा की एवं अपने जीवन में इसको उपयोग में लाने की चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में विगत 26 नवम्बर को हुए संविधान दिवस के विजयी प्रतियोगियों के बीच प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार का वितरण किया गया।जिसमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार क्रमशः नितेश, उज्ज्वल व साक्षी को प्रदान किया गया।
साथ ही साथ आज के जल जीवन हरियाली दिवस वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः नितेश,उज्ज्वल, आशीष को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो नितेश कुमार एवं शिक्षको में प्रो बृजकिशोर राम,प्रो संजीव राम, प्रो मनीष, प्रो सुधा,प्रो रूपेश एवं स्वयंसेवको में शाहिद परवेज,विवेक कुमार,आशीष कुमार ,रोहित सिंह आदि मौजूद थे।वही मंच संचालन नितेश कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.