कलाबाजारी की सूचना पर जाँच करने पहुँचे एमओ को उपभोग्ताओं ने घेरा
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण: शुक्रवार की अहले सुबह प्रखंड के ननौरा व गुरमिया पंचायत मे जब सैकड़ों की संख्या मे उपभोग्ता खधान्न की कलाबाजारी के शिकायत के साथ गोलबंद होकर मौके पर पहुँचे पदाधिकारी को घेर लिया,यह जानते हुए भी कि कोरोना को लेकर लाँक डाउन लगा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के गुरमिया व ननौरा पंचायत से संबधित जविप्र दूकानदारों द्वारा मार्च माह का खधान्न कलाबाजारी कर दिये जाने की सूचना ग्रामिणों के द्वारा अपर एसडीओ संजय कुमार एंव एमओ राजीव कुमार को दी गई थी।
वही डीएम , एसडीओ व अन्य विभागीय पदाधिकारियों को भी सूचना दिया गया था कि उक्त पंचायत के कुछ डीलरों के द्वारा मार्च माह मे गोदाम से खधान्न का उठाव किये जाने के बावजूद अब तक उपभोग्ताओं के बीच वितरण नही किया गया है।
स्थिति की गंभीरता से लेते जब पदाधिकारी द्वैय गाँव पहुँचे तब सैकड़ों की संख्या मे लोग सब कुछ भूलाकर गोलबंद हो गये व पदाधिकारियों को घेर लिया,लाँक डाउन हवाँ मे उड़ता नजर आया, हालात के मद्देनजर पुलिस बल को बुलानी पड़ी तब किसी तरह लोगों को समझाया बुझाया जा सका ,पदाधिकारी द्वारा जाँच के दौरान कुछेक दूकानदार द्वारा गोदाम खोलने से इंकार किया गया तो कुछ दुकानदारो के गोदाम मे एक भी बोरा नही पाया गया।
कतिपय दूकानदारों के गोदाम मे कुछ खाधान्न के बोरे जरूर पाये गये। वही कुछ दूकानदार के साईन बोर्ड बिल्कुल खाली पड़ा था, ना तो उठाव डेट और ना ही वितरण की तिथि अंकित था।
एमओ राजीव कुमार ने बताया कि सूचना के अधार पर डीलरो के यहाँ पहुँच कर जाँच की कारवाई की गई है। मामले मे अग्रसर वैधानिक प्रक्रिया जारी हैं। रपट प्रेषण तक एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने को लेकर वरीय पदाधिकारी के आगमन का इंतजार जारी था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.