Breaking News

जितना थाना के सठौरा में आग लगने से आठ घर जल कर हुए राख



घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: जितना थाना क्षेत्र के सठौरा गाँव में गुरुवार की रात्री आग लगने से आठ फूस का घर जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते हीं शुक्रवार की सुबह जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार घटना स्थल का निरक्षण कर आगलगी की कारणों की समीक्षा की।

ग्रामीणों के अनुसार मवेशियों को मच्छड़ के निजात के लिए से धुआँ किया गया था, जिसके लिए अलाव जलाया गया था। जिस अलाव के कारण फूस के घर में आग लग गयी, और देखते हीं सभी घरों में एक एक कर आग लग गयी।

घरों को जलता देख कुछ नें घर में बँधे अपने-अपने मवेशियों को बाहर किया. वहीं एक भैंस की भी जिन्दा जलने की बात सामने आयी है, ईधर घर में रखे भूँसा एवम अनाज भी जल गया. ग्रामीणों की मदद से फ़ायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर काबू पाया गया.

लेकिन तब तक बहुत देर जो चुकी थी जिसमे इजरायल देवान, इश्माइल देवान,जयमंगल देवान,फरमूद देवान,नईम देवान,सगीर देवान व बिगू देवान का घर पूरी तरह जल कर राख हो गया. वही मामले को लेकर बनकटवा सीओ रणधीर कुमार नें बताया कि राजस्व कर्मचारी को क्षति का आकलन करने हेतु घटनास्थल पर भेजा गया है आगलगी की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रावधान के तहत  राहत देने की व्यवस्था की जाएगी ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.