रामगढ़वा : लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के लायंस क्लब अॉफ रक्सौल द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल कावेरी के प्रांगण में मंगलवार को संध्या में क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार,सचिव सह डिस्ट्रिक्ट ज्वांइट पीआरओ लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया , कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन मनाया गया।
कार्यक्रम में उद्घोषक प्रोफेसर लायन रजनीश गुप्ता ने अपने हास्य काव्य से समा बांध दिया। इस मौके पर लायन गणेश धनोठिया,लायन नारायण रुंगटा,पंकज वर्णवाल,राजेश कुमार,सुमित भारतिया,आमोद कुमार, साइमन रेक्स के साथ साथ लायनेस शुशीला धनोठिया,लायनेस अंशु अग्रवाल, लायनेस प्रियंका सोनी, लायनेस रेणु रुंगटा, लायनेस सीमा गुप्ता, लायनेस शिल्पी भारतिया, लायनेस सीमा वर्णवाल के साथ साथ लायनेस नूतन चौरसिया समेत बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम में आनंदमयी मनोरंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लायन सदस्यों, महिलाओं, बच्चों के साथ रंगोत्सव कार्यक्रम मे लायनेस सीमा वर्णवाल लायनेस प्रियंका सोनी द्वारा अपने सुमधुर संगीत और लायन एवं लायनेस सदस्याओं ने अपने अंदाज में नृत्य की प्रस्तुति किया। साथ ही अपने अपने घरों से लाये लजीज व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया।
उक्त खबर की जानकारी लायन क्लब सचिव सह डिस्ट्रिक्ट ज्वांइट पीआरओ लायन शम्भू प्रसाद चौरसिया ने दी।






कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.