Breaking News

सारण : होली महापर्व आपसी भाईचारे प्रेम का सन्देश देता है-अल्ताफ।


होली समाजिक समरसता के रंगो में ढलकर खेलने से एकता अखण्डता को बल।

पनालाल कुमार की रिपोर्ट

बनियापुर (सारण) होली महापर्व आपसी भाईचारे प्रेम का सन्देश देता है।आज समाज में कुछ अमजिक लोग भेद डालना चाहते है राजनितिक लाभ के लिए जो कतई समाज स्वीकार नही कर रहा है।वैसे लोग हासिए पर है।होली रंगो का त्यौहार है जिसमे नफरत भेद भाव जात पात का भेद भूलकर अपने गाव समाज को एक सूत्र में बाँधने की जरूरत है यह बाते जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू ने अपने पैतृक गाव पैग़म्बरपुर अपने समर्थको बुजुर्गो युवाओ के साथ जम कर होली खेलते कहा। साथ ही होली के पावन कार्यक्रमो में शामिल हुए।वही क्षेत्र के कई गाव में होली समारोह में शिरकत भी किए,जहाँ रगो गुलाल व् मिठाइयो से उनका स्वागत हुआ ।उन्हीने बनियापुर बसतपुर कराह सहित दर्जनों गावो में अपने इष्ट मित्रो के साथ होली के मौके पर होली की मुबारकबाद देते रंगो का त्यौहार होली का उसतव मनाया जहाँ सुरेन्द्र गुप्ता हरिओम प्रसाद गुप्ता माहताब आलम सहित दर्जनों लोग साथ में भ्रमण में शमिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.