होली में हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी पताही पुलिस की पैनी नजर
मोतिहारी के पताही से संतोष राउत की रिपोर्ट
- होली पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर पताही थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई।
पताही थाना परिसर पर होली को लेकर शांती समिति की बैठक करते पताही थाना अध्य्क्ष चंद्रिका प्रसाद और बीडीओ मनोज कुमार इस मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया की होली में हुड़दंग करने वालो पर रहेगा विशेष नजर इसके अलावा हाई स्पीड बाइकर्स पर लगाम लगाने की भी मांग की।
इसे थानाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध के बाद भी अगर कोई डीजे बजाते पकड़ा गया उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.