Breaking News

पूर्वी चम्पारण : शिक्षकों ने निकला आक्रोश मार्च

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। 


-
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक डॉ रामधारी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकला गया। अध्यक्ष मण्डल सदस्य सह शिक्षक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में घोड़ासहन के सभी शिक्षकों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते सुबह 10 बजे बंगला मध्य विद्यालय  बीआरसी मोतिहारी में भाग लिया।
आक्रोश मार्च रैली बंगला मध्य विद्यालय से बलुआ, कचहरी चौक होते हुए अम्बेडकर भवन के पास सभा मे तब्दील हो गयी। हजारों की संख्या में शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारें लगाए। सभी अध्यक्ष मंडल सदस्यो द्वारा शिक्षको की सात सूत्री मांगों की कॉपी जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त, राज्यकर्मी का दर्जा, अनुकंपा का लाभ, पुरानी पेंशन, ऐच्छिक स्थानांतरण सहित सभी मांगो को रखा गया। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि जबतक सरकार हमारी मांगो को नही मानती तबत क हड़ताल जारी रहेगा।
सरकार की गीदड़भभकी से शिक्षक डरने वाले नही है। मौके पर प्रियरंजन सिंह,सतीश सिंह, गोलू सिंह, अशोक चौधरी, नवलकिशोर सिंह, अरविंद सिंह, अबुल कमर, उपेन्द्र दुबे, मनीष कुमार, पिंकू कुमार, सुनील रॉय आदि उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.