हवसी देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर की हत्या
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
बिहार के सीतामढ़ी में दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर एक हवसी देवर ने अपने ही भाभी की चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की है।
बताया जाता है कि हवसी देवर ने महिला के साथ पूर्व में भी दुष्कर्म करने का प्रयास कर चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची डुमरा थाना पुलिस ने हवसी देवर शिकंन्दर पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है की मृतिका जब चापाकल पर स्नान कर रही थी तभी हवसी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
जिसमे असफल होने पर उसे चाकू से अंधाधुन वार कर महिला को मौत के घाट उताड़ दिया। मृतिका के पति सुरेन्द्र पासवान के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.