Breaking News

लोक आस्था का महापर्व छठ पर कोरोना वायरस का कहर पड़ा भाड़ी,घर पर ही व्रतियों ने मनायी छठ


घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं, विदित हो कि कोरोना वायरस की बढ़ती प्रकोप को लेकर सरकार और प्रशासन की पैनी नजर है । वही सभी जनता भी सरकार के निर्देशों का पालन कर लॉकडाउन का समर्थन कर रहे हैं।

सोमवार को पूरे बिहार सहित नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में छठ व्रतियों द्वारा अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य अपने छतों या मुहल्ले में दिए। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का  विशेष असर दिखने को नही मिला।

छठ व्रतियों द्वार सूर्य की आराधना अपने खाली पड़े हिस्से में धूम धाम से  मनाया जा रहा है । वहीं बात करे घोड़ासहन बिजबनी अवस्थित बिहार के सुप्रसिद्ध छट घाट के श्रेणी में अपनी पहचान कायम करने वाला अरुणा नदी के पावन तट पर स्थित छठ घाट पर भारी भीड़ के बजाए सन्नाटा छाया हुआ था, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से दोपहर से ही दो प्रखंडों को बांटने वाली अरुण नदी पुल पर जितना थाने की पुलिस तैनात दिखी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.