Breaking News

पूर्वी चम्पारण : पड़ोसी से हुए विवाद में गई एक की जान

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।


-
प्रखंड अवस्थित विशुनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आपसी विवाद के कारण इन्दल महतो और विजय धनकार के बीच सोमवार देर संध्या झगड़ा हुआ ।
झगड़े में 55 वर्षीय इन्दल महतो बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मृत्य हो गयी । सूचना पर पहुंचे झरोखर थाना प्रभारी लालबाबू यादव द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कारवाई की जा रही है। वहीं देर रात्रि खबर लिखे जाने तक सिकरहना डीएसपी भी मौके पर पहुंच चुके थे। वही दूसरा पक्ष घर छोड़ फरार बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.