पूर्वी चम्पारण: एचपीसीएल द्वारा 49 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया
सुगौली से पीयूष शरण-
49 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह, 4 मार्च से 10 मार्च, एचपीसीएल बीओफ्यूएल लिमिटिड इकाई सुगौली के प्रांगण में बहुत ही धूम -धाम से मनाई गई, सुरक्षा दिवस पर जीएम श्री सुखविंदर जीत सिंह बब्बर ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब सुरक्षित और स्वास्थ्य कारी कार्यस्थल के लिए मिलकर प्रयास करे।
स्वयं की सुरक्षा एक बेहद ही सस्ती ओर कारगर सुरक्षा पॉलिसी है और आपकी सुरक्षा सिर्फ आप ही के हाथों में है, एथेनॉल डीजीएम श्री गंगाधर झा ने कर्मचारियों के संबोधन में कहा कि जीवन सुरक्षा कोई नारा नही है बल्कि यह एक जीने का तरीका है।
अपनी सुरक्षा केवल आप ही कि जिमेदारी है, जो सुरक्षा से नाता तोड़ेगा वह समय से पहले जीवन को छोड़ेगा, वही सुरक्षा के बारे में गोविंद चौधरी जी ने कहा कि सेफ्टी एक इंजन है जिसे चालू करने की चाबी केवल आपके पास है।
सब को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा तभी हम सभी लोग सुरक्षित रह पायेंगे, सभी कर्मचारियों ने को शपथ दिलाया गया कि सब सेफ्टी के नियमों का पालन करेंगे।
इस कार्यक्रम में उपस्तिथ अधिकारी गण में श्री आरके सिंह , संजय सिंह, बी अंसारी, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, आरके राव, अभय नाथ पांडेय, रमेश कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, बृजमोहन चौधरी तथा सुरक्षा विभाग से पीयूष शरण औऱ निर्भय सिंह उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.