सारण : जदयु अध्यक्ष के पिता के पीएमसीएच पटना में मौत पर मातम, शोक संवेदना
पनालाल कुमार,
सारण जिले जदयु खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज परवेज के पिता को पीएमसीएच पटना में ब्रेन हेमरेज होने से मौत मंगलवार की रात में हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव गड़खा में मातम पसर गया। खबर मिलते ही स्थानीय नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर सान्तवना दिया। जदयू के वरिष्ठ नेता वैजनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि गुलबहार जी एक बहुत अच्छे समाजिक कार्यकर्ता रहे हैं।मोहमद गुलबहार 1975 में गड़खा प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के युवा अध्यक्ष बनाए गए थे। वे आजीवन समाजिक समरसता के प्रतीक बने रहे।मोहमद गुलबहार की समाज मे एक अलग नाम से पुकारा जाता था।
वैजनाथ प्रसाद सिंह विकल,ओमप्रकाश शर्मा, सलीम परवेज, जुनैद आलम, मो काजुदीन, सोहाग सिंह ,मृत्युंजय सिंह,मोहमद नूरैन आदि ने गहरी संवेदना प्रकट किया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.