नीतीश कुमार का ऐलान- बाहर से आने वालों के लिए सीमावर्ती जिलों में बनेंगे कैंप
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे प्रवासी मजदूरों के रहने के लिए कैंप बनाने के निर्देश दिए हैं. ये कैंप बिहार के सीमावर्ती जिलों में बनाए जाएंगे. यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को रखा जाएगा. इस कैंप में मजदूरों के भोजन-कपड़े और डॉक्टरी जांच की सुविधा होगी.
शनिवार को राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार को 'आपदा सीमा राहत शिविर' बनाने के निर्देश दिए. ये शिविर नेपाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में बनाए जाएंगे.
नीतीश कुमार ने अफसरों को कहा कि इन कैंपों में खाने और सोने के अलावा लोगों को मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी. सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिए गठित फंड में विधायक निधि से 7 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.