राष्ट्रीय : आज ही बीजेपी में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोदी सरकार में बनेंगे मंत्री
मध्य प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर धकेले जाने से नाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पाला बदलने का फैसला ले लिया है. सिंधिया ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. सिंधिया आज शाम 6 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.
बीजेपी के पाले में आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को वो सम्मान भी मिल जाएगा जिसके लिए कांग्रेस में संघर्ष कर रहे थे. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी सिंधिया को राज्यसभा में भेज सकती है. इसके अलावा उन्हें मोदी सरकार में मंत्री भी बनाया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.