Breaking News

सीतामढ़ी : कारोबारी को लूटने आए दो लुटेरे भीड़ के हत्थे चढ़े, पीट-पीटकर मार डाला

सीतामढ़ी : आक्रोशित भीड़ ने दो लुटेरों को पीट-पीटकर मार डाला. यह घटना सोनबरसा के हाई स्कूल के नजदीक घटी है. जानकारी के मुताबिक दोनों लुटेरे कारोबारी को लूटने आए थे लेकिन वे भीड़ के हत्थे चढ़ गए. लूट की कोशिश के दौरान दोनों लुटेरों ने पिस्तौल से हमला कर कारोबारी को घायल कर दिया. यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने लुटेरों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इससे पहले कि पुलिस पहुंचती आक्रोशित लोगों ने दोनों लुटेरों को पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार लिया.


लुटेरों की नहीं सकी है पहचान :

भीड़ के हत्थे चढ़े दोनों लुटेरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जो फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जी रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.