Breaking News

पूर्वी चम्पारण : चार जाली नोट कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे


मोतिहारी में भारतीय जाली नोट के चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है ।
एस पी नवीन चन्द्र झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया कर्मियों को बताया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि आदापुर थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव निवासी आश मोहम्मद एवं उसके अन्य सहयोगियों ने जाली भारतीय नोटो बाहर से लाकर अपने पास रखे हैं और वे शीघ्र ही इसे बाजार में चलाने वाले हैं ।


इस सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें आश मोहम्मद, जुल्मकार आलम,सिरजुल अंसारी, समसोधिन बैठा को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि इनका पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और ये जेल भी जा चुके हैं।

छापेमारी के दौरान इनके पास से 2 हजार रुपये के 47 और 500 रुपये के 239 नकली भारतीय नोट यानी कुल मिलाकर दो लाख तेरह हजार पांच सौ रुपये के साथ चार मोबाइल और एक हीरो होण्डा मोटरसाइकिल बरामद किए गए ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.