सावधान ! अप्रैल फूल बनाने पर जा सकते हैं जेल, FIR दर्ज कर पुलिस करेगी कार्रवाई
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
विश्व भर में कोरोना वायरस के कारण तबाही मची हुई है. अब तक पूरे वर्ल्ड में 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जबकि 39 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है. भारत में भी इसकी स्थिति ख़राब होती जा रही है.
पिछले 24 घंटे के भीतर इंडिया में 200 से अधिक नए पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. जिससे भारत में मरीजों की संख्या 1500 के पार हो गई है. जबकि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. कल 1 अप्रैल है. यानी कि अप्रैल फूल डे है. लेकिन अगर आप कल किसी को अप्रैल फूल बनाएंगे तो आप सीधे 6 महीने के लिए जेल जा सकते हैं.
दुनिया भर में 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे यानी ‘मूर्ख दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है. इसबार अप्रैल फूल मानाने पर आप सीधे 6 महीने के लिए जेल जा सकते हैं. जी हां, ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार की ओर से विशेष गाइडलाइंस जारी किये गए हैं.
कोरोना वायरस से जुडी हुई कोई भी भ्रमित सूचना, वीडियो और फोटो या फिर कोरोना से जुड़ी हुई कोई फेक न्यूज़ फैलाते हैं, तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. अप्रैल फूल के दिन भी अगर आप अपने दोस्त, परिवार या ऑफिस के सहकर्मी के साथ कोरोना से जोड़कर कोई भी मैसेज फैलाने की गलती करते हैं तो आपके ऊपर एफआईआर दर्ज हो सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यह बेहद गंभीर विषय है.

Casino (Las Vegas, NV) - MapYRO
जवाब देंहटाएंCasino (Las Vegas, NV). Eastside: Mapyro's only casino-hotel with a full-service spa. 제주 출장안마 The 광명 출장샵 rooms include 오산 출장마사지 all-inclusive 속초 출장샵 amenities, like refrigerators, 아산 출장안마 coffee makers, and