घोड़ासहन के दर्जनों मजदूर लॉक डाउन के कारण दिल्ली के कनॉट प्लेस में, भुखमरी के कगार पर
- घोड़ासहन के दर्जनों मजदूर लॉक डाउन के कारण दिल्ली के कनॉट प्लेस में फंसे
- काम बंद होने से भुखमरी के कगार पर
- सरकार के शेल्टर होम का नंबर नहीं कर रहा है कार्य
- घोड़ासहन के दर्जनों मजदूर लॉक डाउन के कारण दिल्ली के कनॉट प्लेस में फंसे
- काम बंद होने से भुखमरी के कगार पर
- सरकार के शेल्टर होम का नंबर नहीं कर रहा है कार्य
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों मजदूर लॉक डाउन के कारण दिल्ली के कनॉट प्लेस एरिया में फंसे हुए है। वही क्षेत्र के सभी मजदूर कनॉट प्लेस एरिया के माता सुन्दरी रोड गुरुद्वारा के निकट हाउस नम्बर दो में रह रहे है। उनलोगो को खाने के लिए राशन का एक दाना नही है व रुपये भी नही है।

दुरभाष पर जानकारी देते प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर बारवा निवासी पीड़ित मजदूर सुभाष कुमार ने बताया कि घोड़ासहन प्रखंड के भगवानपुर, श्रीपुर, अठमोहान, विजयी, बरवाकला, कोइरगंवा, जमुनिया व पुरनहिया कोठी के रवि, मुनील, राजकुमार, सुरेश, गुड्डू, बदरी, मकसूद, मोलॉजिम, विनोद, विश्वनाथ, जावेद, एकलाख, महदुल्लाह व जमाई मियां आदि समेत दर्जनो मजदूर लॉक डाउन के कारण काम बन्द हो जाने के कारण यहां फंसे हुए हैं।
कम्पनी के सुपरवाइजर मोबाइल बन्द कर दिये है व जो चालू रखा है वो हमलोगों का नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। सरकार द्वारा जो राशन वितरण किया जा रहा है वो केवल राशन कार्ड वाले स्थानीय लोगों को दे रही है। ऐसे में हमलोग भुखमरी के कगार पर है।
सरकार द्वारा जो सेल्टर होम का नम्बर जारी किया गया है वो नही लग रहा है। वो नम्बर हमेशा व्यस्त बता रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.