बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के कांटा चौक पर एक स्कोर्पियो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया. बाइक पर दो लोग सवार थे. बताया जा रहा है सड़क पर किसी व्यक्ति को बचाने के चलते बाइक का बैलेंस बिगड़ गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ज़ब्त शराब को से लेकर डुमरा मुख्यालय स्थित मध निषेध विभाग में जमा कराने आ रही थी. तभी रास्ते में दो बाइक सवार अपने किसी रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान जिले के सोनबरसा प्रखंड के सिंहवाहिनी पंचायत के वार्ड नं 11 निवासी राम किशोर राय एवं मनोज कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों मृतक पिता – पुत्र बताए जा रहे हैं. मृतक की पत्नी व परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. मृतक मनोज कुमार राय गांव में ही खेतीबाड़ी करता है व उसकी चार पुत्री एवं दो पुत्र है.
वहीं, इस घटना में एक होमगार्ड का जवान भी बुरी तरह जख़्मी हो गया है. जानकारी के मुताबिक उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है. जख़्मी जवान हरिश्चंद्र राम को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों को सांत्वना देने स्थानीय विधायक प्रतिनिधि राम नरेश यादव सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं, सदर अस्पताल में नगर सर्किल इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव, नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, एसआई नवल किशोर पासवान ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.