Breaking News

पूर्वी चम्पारण : अपाची बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।



सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अपाची बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। हलाकि सिर क्षत-विक्षत हो जाने से बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 


घटना मोतिहारी उगम पाण्डेय कॉलेज के ठीक सामने हेम्योपैथिक चिकित्सक के क्लिनिक के पास की बताई जाती है। मृतक की बाइक क्लिनिक के पास गिरी थी, जबकि उसकी बॉडी सड़क।
आशंका है कि युवक टैंकर के नीचे आ गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। युवक की उम्र 24-25 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि युवक के पॉकेट में रखे मोबाइल पर लगातार रिंग बज रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.