नीतीश कुमार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: भीष्म साहनी
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचान सभी जदयू कार्यकर्ताओं का राजनीतिक धर्म है,उक्त बातें रविवार को स्थानीय जगदंबा होटल के सभागार जदयू प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला संगठन प्रभारी भीष्म साहनी ने कही.
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला से नियुक्त विधानसभा प्रभारी कबीर पटेल ने की वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर बिहार के गीत से शुरू हुई. कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान जिला संगठन प्रभारी भीष्म साहनी ने पार्टी की विचारधारा एवं अति पिछड़ा पिछड़ा शक्ति करण पर विचार किये.
विधानसभा प्रभारी रिजवान अंसारी ने छात्र युवा पर प्रकाश डाला.ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने दलित महादलित सशक्तिकरण,शराबबंदी,बाल विवाह,दहेज प्रथा,सोशल मीडिया,पर अपना विचार प्रकट किया.कुमकुम सिन्हा ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया,वही प्रशिक्षण में कुल 497 जदयू बूथ अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रशिक्षण दिया गया.कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रखड अध्य्क्ष मंगल कुशवाहा ने किया.
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से महादलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋतिकर राज, अशोक सिंह किशोर सिंह जितेंद्र प्रसाद गुप्ता मनोज जायसवाल,वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जयसवाल, दिनेश पटेल ठाकुर आशीष गुप्ता, सनी जयसवाल,युवा छात्र नेता कृष्णा कुमार, रविशंकर, सहित सैकड़ों जदयू के नेता उपस्थित थे।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.