रामगढ़वा : भलुवहियां चौक के समीप ओवरटेक टेम्पू करने के क्रम में एक महिला घायल,मोतिहारी रेफर
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के समीप शनिवार की देर संध्या एन एच 28 ए पर ओवरटेक करने के क्रम में भालुवहिया चौक के समीप एक टेम्पू दुर्घनाग्रस्त हो गया।इस घटना में टेम्पू पर सवार एक महिला नूरजहां खातून भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना की जानकारी सूचना पर पहुंची रामगढ़वा पुलिस ने घायल महिला को पीएचसी रामगढ़वा भर्ती कराया।इसको बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया है।वही खबर की पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि टेम्पू को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
घायल परिजनों द्बारा आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण अभी प्राथमिकी दर्ज नही की गई है।उन्होंने कहा कि घायल महिला रक्सौल की निवासी है।यह उक्त टेम्पू से रक्सौल जा रही थी।टेम्पू चालक असंतुलित होकर टेम्पू से एक अन्य सवारी को रगड़ मार दिया।इसमें दूसरे वाहन की भी क्षति हुई है।हालाकि पुलिस के जाने के पूर्व वह नौ दो ग्यारह हो था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.