रामगढ़वा : बीआरसी में छठ्ठे दिन हड़ताल पर डटे रहें नियोजित शिक्षक, मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
रविवार हो या पर्व त्योहार शिक्षको का हड़ताल प्रतिदिन जारी रहेगा: जिला सचिव
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में बैनर तले नियोजित शिक्षको का आंदोलन छठ्ठे दिन रामगढ़वा बीआरसी के परिसर में मुंह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षको ने मौन धरना-प्रदर्शन किया। वही जिला समिति सचिव नागेंद्र पांडेय एवं मंच संचालन अंजनी सिंह के नेतृत्व में आंदोलन के छठ्ठे दिन नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया।
शिक्षक समिति जिला सचिव नागेन्द्र पांडेय ने कहा कि रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षकों ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के समक्ष रोष प्रकट किया।हड़ताली शिक्षको को संबोधित करते हुएं कहा कि शिक्षकों पर जुल्म का प्रतिफल हैं हड़ताल। उन्होंने कहा कि छुट्टी संबंधित रविवार हो या कोई पर्व त्योहार हो यह प्रतिदिन शिक्षको की हड़ताल धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह सरकार दोहरी नीति के तहत शिक्षकों को सताने का कार्य कर रही हैं।हम सभी शिक्षकों का समान काम,समान वेतन,सेवा शर्त की मांग पूरी हुएं बैगर हम शिक्षक विधालय का ताला खोलनेवाले नही हैं। शिक्षक समिति प्रखंड संघ अध्यक्ष मो० तुफैल ने कहा कि जबतक शिक्षकों की मांगों को सरकार नहीं मान लेती तब तक यह हड़ताल अनिश्चित कालीन तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
मौके पर बिहार राज्य संघर्ष समन्वय समिति के शिक्षक संतोष कु० सिंह,संदीप सिंह,धन्जय सिंह,मुकेश कुमार, नसीम अहमद, ललन गुप्ता, जितेंद्र यादव, चंदन विश्वास, आशुतोष कुमार, अंजली कुमारी, अब्दुल रब,किरण कुमारी, धनेश तिवारी, रिजवानुलाह,सिन्धु कुमारी, राजीव कुमार, पवन कुमार, शैलेश त्रिपाठी, आशुतोष कुमार, पंकज कुमार, मिस रूल हसन,ललिता कुमारी,सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, खुशबु कुमारी, मीना सिंह,अरविंद कुमार, रौशन कुमार, ओम प्रकाश सिंह, शुभम कुमार, गिरीन्द्र कुमार, राजीव कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, रवि शंकर प्रसाद, राजेश्वर राम, धर्मेन्द्र कुमार आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.