Breaking News

राज्य कर्मी का दर्जा दो, समान सेवा शर्त दो: राहुल सिंह


चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण के मंडल सह शिक्षक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर महाशिवरात्रि के दिन भी पूर्ण तालाबंदी कर धरना स्थल BRC घोड़ासहन में बैठे सभी शिक्षकों का हौसला बुलंद करने और हड़ताल की गति को और  धारदार बनाने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे जहां शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य सह जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा समान सेवा शर्त सहित सभी सात सूत्री मांगों को सरकार पूर्ण नहीं करते तब तक हम लोग शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए राहुल सिंह
उन्होंने कहा कि हर जोर जुल्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है; संघर्ष हमारा नारा है। शिक्षकों का हड़ताल और शांतिपूर्ण आंदोलन सिर्फ समानता और वेतन का नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अनुबंध और ठेका से मुक्ति का है। धरना स्थल पर सभी अध्यक्ष मंडलों ने सभा को संबोधित किया। 

वही मौके पर मुकेश कुमार, सुनील यादव, राजेश कुमार, हाफिजुर रहमान, प्रकाश कुमार सहित संतोष सिंह, मुन्ना राम, नुरुल होदा, परवेज आलम, हरेंद्र गुप्ता, रुस्तम आलम, जयंत कुमार आर्य, रविंद्र कुशवाहा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.