झरौखर पुलिस ने हत्या के आरोपित अनिल दास को किया गिरफ्तार
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
झौरखर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जमुनिया गाँव में पहली जनवरी को हुई युवक की हत्या मामले में एक अभियुक्त अनिल दास को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
झौरखर थानाअध्यक्ष लालबाबू यादव ने बताया कि एक जनवरी को थाना क्षेत्र के जमुनिया गाँव में हुई युवक रितेश के हत्या मामले में युवक के पिता के द्वारा गाँव के ही पाँच लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
जिसमे एक युवक की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के अधार पर गाँव से ही की गयी है वही शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.