रामगढ़वा : पुलिस ने छापेमारी कर फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव में बुधवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर फरार दो वारंटी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई वारंटी एवं फरार व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी फरार व्यक्ति में दुबौलिया गांव के निवासी रामा राऊत के पुत्र पुलिस राऊत एवं उनके दुसरा पुत्र सिपाही राऊत को गिरफ्तार किया गया हैं। वारंटी केस के आरोप में फरार चल रहे पुलिस राऊत एवं सिपाही राऊत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं।
मौके पर थाना एस.आई अविनाश कु० निराला,चकुदार संजय सिंह एवं सैप जवान,सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.