आगामी 16 फरवरी को घोड़ासहन में होगा जदयू का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण : ढाका विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आगामी 16 फरवरी को घोड़ासहन स्थित जगदम्बा विवाह भवन के सभागार में आयोजित होगी. प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,जिला संगठन प्रभारी भीष्म साहनी, राज किशोर ठाकुर,राम पुकार सिन्हा के अलावे विधानसभा प्रभारी रिजवान अंसारी व कबीर पटेल उपस्थित रहेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए घोड़ासहन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में ढाका विधानसभा क्षेत्र के पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर के जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे इसी दौरान सोमवार को आयोजन समिति की बैठक हुई जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व पंचायत अध्यक्ष ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व पूर्वी चंपारण जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम पुकार सिन्हा,महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रितिकर राज, जिला सचिव परदेशी कुशवाहा, ब्रज किशोर सिंह,मनोज जायसवाल,दिप लाल कुशवाहा,बिरेंद्र कुशवाहा,नारद साह, अमोद मेहता, सुखविंदर राम, शंभू पटेल, कृष्णा साह,रामचन्द्र ठाकुर समेत अनेक जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.