Breaking News

घोड़ासहन: नल जल योजना में घटिया कार्य को ले प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: बिहार सरकार की महत्वपूर्ण नल जल योजना घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में दुधारू गाय साबित हो रही है इसी कड़ी में योजना में घटिया कार्य को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के झरौखर पंचायत में नल-जल योजना में हो रहे व्यापक लूट के खिलाफ आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक अवेदन सौंप जांच की मांग की है।

दिए गए आवेदन में छात्र नेता मधुसूधन ने कहा है कि सीमावर्ती झरौखर पंचायत के लगभग सभी वार्डो में पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों के मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है।

नल जल योजना में सबसे घटिया किस्म के पाइप को उपयोग किया जा रहा है, उन्होंने कहा है कि इससे पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा है कि यदि संबधित आवेंदन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अविलंब जांच कर कार्रवाई नहीं करती है तो प्रखण्ड कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा,इधर मामले को ले घोड़ासहन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बतलाया कि आवेंदन प्राप्त हुई है मामले की जाँच की जाएगी ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.