रामगढ़वा : मोतिहारी में कानू समाज कार्यकर्ताओं ने महाकवि जय शंकर प्रसाद की 131वी जयंती समारोह मनायी
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा(मोतिहारी) । कानू हलवाई सामाजिक चेतना मंच के द्वारा युग प्रवर्तक अपने कानू समाज के महाकवि जय शंकर प्रसाद की 131 वी जयंती हषोल्लासों के साथ रविवार को मोतिहारी के नगर भवन में मनाया गया।
वही कार्यक्रम का उद्धघाटनकर्ता बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री माननीय श्री प्रमोद कुमार एवं स्वजातीय कानू समाज के दिग्गज नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमनाथ गुप्ता तथा अवधेश गुप्ता व मंच संचालन नगर परिषद अध्यक्षा पति रमेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता एवं शिक्षक सुमन कुमार ने की।
कार्यक्रम के दौरान जय शंकर प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुएं बिहार मंत्री प्रमोद कुमार,बिहार राजद प्रदेश सचिव शम्भू गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मंजू देवी,बिहार जदयू प्रदेश सचिव गणेश साह,पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता, रक्सौल कृष्णा प्रसाद, संरक्षक प्रभात कुमार इत्यादि कानू समाज के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जय शंकर प्रसाद का जन्म 30 जनवरी 1889 ई० वाराणसी उत्तर प्रदेश के एक मध्यम परिवार में हुआ था उनके पिता का नाम स्व बाबू देवकी प्रसाद तथा माता का नाम स्व कमला देवी था। जय शंकर प्रसाद एक युग प्रवर्तक लेखक थे।जिन्होंने एक साथ कविता,नाटक,कहानी, उपन्याकार के क्षेत्र में हिंदी को गौरवान्वित होने योग्य कृतियां दी। कवि के रूप में वे निराला, पंत,महादेवी के साथ छायावाद के प्रमुख स्तंभ के रूप में प्रतिष्ठित हुए है।
मौके पर माननीय पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा रेणु देवी, जिला परिषद सदस्य मोखतार गुप्ता जिला परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम देवी,चिरैया जिला पार्षद सदस्य भगवान साह,पूर्व जिला परिषद सदस्य ब्रह्मदेव शाह,पूर्व जिला परिषद सदस्य पति लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य पति अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र गुप्ता, मुखिया अरविंद गुप्ता , मुखिया शंभू गुप्ता , मुखिया रामनरेश गुप्ता, मुखिया हरेंद्र शाह , मुखिया पति शंभू गुप्ता, समाजसेवी मुनचुन साह,कमलेश कुमार, दिपक कुमार,कृष्णा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, धिरज कुमार, मुकेश कुमार(पत्रकार),कुन्दन कुमार
(पत्रकार),राकेश कुमार(पत्रकार), नगीना देवी,रामाशीष प्रसाद गुप्ता, नरेन्द्र कुमार,कुणाल गुप्ता,संजय कुमार सहित हजारों के संख्या में कानू हलवाई समाज के लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.