Breaking News

घोड़ासहन में चोरी कर बिजली उपयोग करते है चार लोगों पर प्राथमिकी करायी गयी दर्ज

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: सहायक विधुत अभियन्ता मधुकर वलमाली के निर्देश पर सोमवार को कनीय विधुत अभियन्ता ने विधुत ऊर्जा की जाँच करने के दौरान चार लोगों को चोरी की विधुत उपयोग करते पकड़ा है।

मामले को ले कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने प्राथमिकी के लिए  घोड़ासहन थाने में आवेंदन दिया है।मामले की जानकारी देते विधुत कनीय अभियंता ने बताया कि सभी लोग घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बकुलिया गाँव के है।

जिनमे क्रमश सुभाष पटेल पर 21164, बिहारी पटेल 21238, रामभरोस प्रसाद यादव 21993, संजय बैठा 15552 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।

छापेमारी टीम में लाइनमैन रजनीश कुमार, प्रमोद तिवारी, मानव बल जयराम केशरी, हरीश चन्द्र यादव, प्रमोद कुशवाहा, आदि शामिल थे। ईधर इस विभागीय करवाई के बाद विधुत ऊर्जा चोरी कर जलाने वाले में भय व्याप्त है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.