रामगढ़वा : पलनवा थाना के पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पलनवा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सोमवार को समकालीन गस्ती दौरान में छापेमारी कर कांड में फरार चल रहें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त बातों की जानकारी पृष्ठी करते हुएं पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कु० सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई कुर्की वारंटी एवं उत्पाद अधिनियम में फरार चल रहें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इसमें उत्पाद अधिनियम के आरोपी उच्चीडीह गांव के निवासी शम्भू साह व वारंटियों में खरकटवा गांव के निवासी बलीराम पंडित और अजय कु० साह को कांड सं० 02/20 के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में दिया गया हैं।
मौके पर छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष संजीव कु० सिंह,थाना एस.आई किशोर कुमार एवं पुलिस बल मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.