Breaking News

सारण : नेताओं ने की अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के आश्रीतों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग

-
सारण : अमनौर भेल्दी में सीएसपी संचालक कृष्णा राय की अपराधियों द्वारा हत्या और 542000 लूट की घटनाओं की निंदा करते हुए बसपा प्रदेश महासचिव व समाजसेवी अमनौर विधानसभा की पूर्व बसपा प्रत्याशी पूनम राय ने अपराधियों की तत्काल  गिरफ्तारी के साथ साथ मृतक कृष्णा राय के आश्रीतों को सरकारी नौकरी और सरकारी आर्थिक सहायता दिए जाने की  मांग स्थानीय प्रशासन और बिहार सरकार से की है ।श्रीमति पूनम राय ने कहा कि ऐसा नहीं होने पर गांव वालों के सहयोग से वृहद आंदोलन किया जाएगा। श्रीमति पूनम राय ने कहा कि समूचे इलाके में अपराधी खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।और पूलिस  प्रशासन किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गया है।पूलिस लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने के अपने मूल कर्तव्य का , दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रही है। इन अपराधियों के आगे पूलिस लाचार व बेबस  नजर आ रही है।काफी भयावह स्थिति है।लोग अपने आप को असुरक्षित, असहाय व लाचार महसूस कर रहे हैं।पूलिस को इस विकट स्थिति से उबरने का वक्त है। सूचनातंत्र को मजबूत करते हुए इन अपराधियों के खिलाफ सघन मुहिम चलाकर इनके मंसूबो पर अंकुश लगाने के साथ साथ अपराधिक घटनाओं पर तत्काल रोक लगाना होगा। जिससे लोगों का पूलिस पर भरोसा बहाल हो। अभी पूरे इलाके के लोग  असुरक्षित और भयाक्रांत है।         वहीं इस घटना की निंदा करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमनौर अंचल मंत्री अवधेश कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.