Breaking News

बनकटवा प्रखंड में 11 वे दिन भी शिक्षकों द्वारा जारी रहा धरना प्रदर्शन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

धरना प्रदर्शन के शुरुआत एक शिक्षक मो० सज्जाद आलम की अचानक मृत्यु हो जाने के कारण 2 मिनट का रखा गया मौन



वृहस्पतिवार को 11वे दिन बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बनकटवा के तत्वाधान में BRC बनकटवा के प्रांगण में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा । गुरुवार की बैठक में सर्वप्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोंघिया उर्दू के शिक्षक मो० सज्जाद आलम की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु के लिए दो मिनट का मौन उनके आत्मा की शांति के लिए रख गया । 
गत मंगलवार की रात को उनका निधन हो गया। साथ ही  बैठक में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में नियोजित शिक्षकों के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा की गई । सभी शिक्षकों के द्वारा सरकार की अड़ियल रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । 

सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि आनेवाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा । आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अध्यक्षमण्डल प्रदीप कुमार कुशवाहा, शशि शेखर , कामिल हुसैन,अर्जुन कुमार ,राहुल मिश्र, कुमार नितेश ,कन्हैया कुमार, अवधेश कुमार, सलीम जावेद, खुशबू कुमारी, दिनकर पासवान, 

राधेश्याम कुमार, मिनहाज आलम, केदार प्रसाद,मणिभूषण रविन्द्र राम ,कृष्णा कुमार, अमरनाथ प्रसाद, सुनील कुमार फैज़ुरहमान, श्रीभगवान आदि सैकडों शिक्षक उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.