रामगढ़वा :11वें दिन हड़ताल पर डटे रहें नियोजित शिक्षक, मुख्यमंत्री,nशिक्षामंत्री एवं प्रधान सचिव की की गई गोधन कुटाई
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में बैनर तले नियोजित शिक्षको का आंदोलन ग्यारह वें दिन रामगढ़वा बीआरसी के परिसर में गुरुवार को धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री,एवं प्रधान सचिव का गोधन कुटाई कार्यक्रम किया गया। वही जिला समिति सचिव नागेंद्र पांडेय एवं मंच संचालन अंजनी सिंह के नेतृत्व में आंदोलन के ग्यारह वें दिन नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया।
शिक्षक समिति जिला सचिव पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ विभिन्न नृत्य कार्यक्रम किया जा रहा हैं।इस कार्यक्रम में सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं प्रधान सचिव के खिलाफ शिक्षिका महिलाओं ने बढ़-चढ़ मिट्टी का गहरा पर फोटों बनाकर जबरदस्त गोधन कुटाई किया साथ ही अपनी मांगों पर मधुर संगीत गाये गये।
वही शिक्षक संतोष सिंह ने कहा कि मैं विधान परिषद में दिये गये ब्यान का घोर निंदा करता हुँ।विधायको का वेतन बढ़ाने के लिए वित्तीय बोझ नही बढ़ता है और शिक्षको के वेतन बढ़ाने के लिए वित्तीय बोझ बढ़ता हैं। वही धरना-प्रदर्शन बैठकों में शिक्षकों ने बताया कि यह सरकार दोहरी नीति के तहत शिक्षकों को सताने का कार्य कर रही हैं।हम सभी शिक्षकों का समान काम,समान वेतन,सेवा शर्त की मांगे पूरी नही करने पर यह धरना अनिश्चित कालीन के लिए होगा।
मौके पर बिहार राज्य संघर्ष समन्वय समिति के शिक्षक संतोष कु० सिंह,संदीप सिंह,धन्जय सिंह,मुकेश कुमार, नसीम अहमद, ललन गुप्ता, जितेंद्र यादव, चंदन विश्वास, आशुतोष कुमार, अंजली कुमारी, अब्दुल रब,किरण कुमारी, धनेश तिवारी, रिजवानुलाह,सिन्धु कुमारी, राजीव कुमार, पवन कुमार, शैलेश त्रिपाठी, आशुतोष कुमार, पंकज कुमार, मिस रूल हसन,ललिता कुमारी,सीमा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, खुशबु कुमारी, मीना सिंह,अरविंद कुमार, रौशन कुमार, ओम प्रकाश सिंह, शुभम कुमार, गिरीन्द्र कुमार, राजीव कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, रवि शंकर प्रसाद, राजेश्वर राम, धर्मेन्द्र कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.