Breaking News

सारण : जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रथो को किया गया रवाना- जिलाधिकारी

पनालाल कुमार

-
छपरा सारण जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के द्वारा राज्य खाद्य निगम सारण के 20 रथों को  समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य खाद्य निगम की इस वाहनों पर अन्नपूर्णा ऐफ जिंगल बेल  और जीपीएस लगा हुआ है जिसे राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम को और उपकरणों के माध्यम से वाहनों का ट्रैकिंग करना आसान होगा।
इससे जनजागरूकता भी बढ़ेगी तथा तथा कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगी इन वाहनों पर लगे फ्लेक्सी में टोल फ्री नंबर 1800 3456 - 194ia लिखा हुआ है। जिसके माध्यम से निगम मुख्यालय तक लोग अपनी शिकायत निशुल्क पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीमती अभिलाषा शर्मा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह प्रभारी जिला प्रबंधक एसएससी श्री उपेंद्र कुमार यादव एजीएम एमडी ट्रांसपोर्टर एजेंट उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.