सारण : जदयू ने राजद प्रवक्ता के बयान को हास्य पद बताते हुए कड़ी निंदा की
![]() |
| - |
छपरा: (सारण) सारण जिला जदयू के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने जिला राजद प्रवक्ता हरे लाल यादव के बयान की कड़ी निंदा की है। बताते चलें कि पिछले दिनों राजद प्रवक्ता ने बनियापुर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित जदयू पार्टी के धरना प्रदर्शन पर बयान दिया था जो निंदनीय है। मुख्यमंत्री का कार्य पूरा बिहार देख रहा है जो पारदर्शी है। श्री यादव ने कहा कि राजद प्रवक्ता ने जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के बारे में जो गलत बयान बाजी की है के जदयू के जिला अध्यक्ष मौन रहते हैं। मैं इसकी भी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। श्री यादव ने कहा कि राजद प्रवक्ता अपने पार्टी के नेताओं को अपना कीमती परामर्श दें। धरना प्रदर्शन वाली बात हमारी पार्टी अपने स्तर से देख रही है और यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। जिसकी हम गहनता से जांच कर रहे हैं। पूरे मामले को पार्टी अपने संज्ञान में लेकर काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.