सरवस्ती पूजा के अवसर पर कौशल स्कूल में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी.....
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में मां शारदे की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। सरस्वती वंदन के साथ सभी पूजा पंडालों में मां शारदे की मूर्ति स्थापित की गई। वही स्थानीय शहर के कौशल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
जिसका विधिवत उद्धघाटन जेएलएनएम कॉलेज के सेवानिर्वित प्रोफेसर गंगा कौशल द्वारा दीप प्रवज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक गीत एवम डांस प्रस्तुत किया गया।
वही कार्यक्रम के दौरान कई सारे हास्य कार्यक्रम भी किये गए जो कार्यक्रम में शामिल दर्शको का मन मोह लिया।कौशल स्कूल के निर्देशक संजीत कौशल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छोटे छोटे बच्चों में आगे बढ़ने की लालसा जगती है।
जिसको लेकर हमारी कोशिश रहती है कि साल दर साल भव्य आयोजन होता रहे वही प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर, जमुनिया, भेवला, टोनवा, बिजई सहित आदि जगहों पर मां शारदे की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.