Breaking News

रामगढ़वा : रामगढ़वा में एम.आईआईटी कम्प्यूटर एजुकेशन सेन्टर से परीक्षा में उर्त्तीण छात्रों को सीओं द्बारा दिया गया सटिर्फिकेट

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर पटनी सेन्ट्रल बैंक के समीप अवस्थित एम.आईआईटी कम्प्यूटर एजुकेशन सेन्टर में नामांकित छात्र-छात्राओं का  एडीसीए दो वर्षीय कोर्स ट्रेनिंग परीक्षाफल का सटिर्फिकेट संस्थान केन्द्र के परिसर में (गुरुवार) सरस्वती पूजा के दिन अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने वितरण किया।

संस्थान केन्द्र के परिसर में सीओं उमेश कुमार ने छात्र एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत परिश्रम का उज्जवल भविष्य के लिए धन्यवाद दी। उन्होंने बताया कि ज्ञान के लिए मात्र सर्टिफिकेट ही आवश्यक नहीं है और ज्ञान का अर्थ सम्पूर्ण ज्ञान से होना चाहिए। संस्कार लाना और कौशल को विकसित करना महत्वपूर्ण ज्ञान की जरूरतें होती हैं।
उन्होंने कहा कि ज्ञान प्राप्त करना अपने आप मे एक कला होती हैं और ज्ञान के उद्देश्य से साकारात्मक होनी चाहिए।

ज्ञान सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ आजीविकोन्मुख होना चाहिए। वही सटिर्फिकेट वितरण में उपस्थित शालू कुमारी, पूजा कुमारी, रिमझिम कुमारी, रेशमी राज,जूही कुमारी, गुड़िया कुमारी,प्रितम राज,रजिया खातुन,इत्यादि छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया और साथ ही आशिर्वाद भी दियें।

खबर की जानकारी एम.आईआईटी के निर्देशक राहुल पांडेय ने दी। इस मौके पर एम.आईआईटी निर्देशक राहुल पांडेय, कोचिंग सेन्टर संचालक राजन श्रीवास्तव, पं० सं.स.इरफान अहमद, अमरेंद्र पांडेय, शिक्षक दिपक कुमार, उज्जवल कुमार, रमजान गद्दी(आईडिया ऑफिस) इत्यादि छात्र-छात्राओं के अभिभावक लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.