Breaking News

बुलेट बाइक व कार की टक्कर में युवक की मौत।

घोड़ासहन पूर्वीचंपारण: गुरुवार कि शाम पुरनहिया झौरखर पथ पर बसवरिया प्लाई फैक्ट्री के पास एक उजले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल व उजले रंग की कार के बीच जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत मोतिहारी ले जाने के क्रम में हो गई। 

मामले को लेकर मृतक के भाई घोड़ासहन बसवरिया निवासी  विक्की जयसवाल ने झौरखर थाने में आवेंदन दे बताया है कि गुरुवार की देर शाम मेरा छोटा भाई राज जयसवाल बिशुनपुर से अपनी दुकान बंद कर अपने घर बसवरिया आ रहा था।

जिसे बीआर 06 BT- 7073 नम्बर की उजले रंग की कार ने बसवरिया प्लाई फैक्ट्री के पास ठोकर मार भाग गया. जिससे वहां पर खड़ी एक ट्रैक्टर के पास जाकर गिर गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

इलाज के लिए मोतिहारी दो जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई बड़ा हाल झरोखों थाना ने ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने लाई है वहीं झरोखर थानाध्यक्ष लाल बाबू यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.