Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रक्सौल में एल आई सी अभिकर्ता संघ (लियाफी) का चुनाव सम्पन्न



एल आई सी प्रीमियम पर जीएसटी लगाना सरकार का गलत फैसला :-- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार एवं मंडल उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा



एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

स्थानीय गुल मोहर होटल के सभागार में गुरुवार को रक्सौल एल आई सी अभिकर्ता संघ (लियाफी) का आम सभा सह निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।का र्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) प्रभात कुमार ,मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा,  मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह चुनाव  प्रभारी योगेंद्र प्रसाद आदि ने  संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया ।अभिकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि  एल आई सी पर जीएसटी लगाना सरकार का गलत फैसला है क्यों कि एल आई सी समाजिक सुरक्षा का काम करती है।


उन्होंने कहा आपसी एकता से ही संगठन मजबूत होती है, संगठन से समूह को लाभ होता है,उन्होंने अभिकर्ताओं से एक जुट होकर संगठन को ओर मजबूत बनाने का आव्हान किया। खबर की जानकारी में मण्डलीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी शंकर शुक्ला व राष्ट्रीय महासचिव सिद्धि नाथ  प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में संगठन  नित्य नई ऊंचाइयों को छू रही है।
ये अधिकारी अभिकर्ताओं के मान सम्मान व उनके अधिकारों तथा हितो की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने की  ।आगन्तुक अतिथियो का स्वागत अभिकर्ता संघ के सदस्यो  ने फूलमाला  पहना व दोशाला ओढ़ाकर किया। 

इस दौरान सम्पन्न चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष रंजन कुमार मिश्रा ,उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार व मधुरेन्द्र तिवारी,,सचिव अवधकिशोर सिंह कोषाध्यक्ष यसवंत सिंह,संयुक्त सचिव अम्बिका ठाकुर,संगठन सचिव महमद सकीलू रहमान ,इसी मेंबर राजाउ रहमान, व  बिनोद कुमार सहनी ,मीडिया प्रभारी मनोरंजन तिवारी तथा संरक्षक राजनारायण सिंह  को चुना गया ।इ स मौके पर वरीय अभिकर्ता  गणेश मिश्र, मनबोध प्रसाद, बसीर अहमद, दिलीप कुमार, राजकिशोर सिंह, राकेश तिवारी, बिनोद साहनी, उदय सिंह, प्रकाश सिंह ,नितेश सिंह आदि अभिकर्ता मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.