घोड़ासहन सहित अन्य 12 स्टेशन पर सप्ताह में सातों दिन खुले रहेंगे रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी

घोड़ासहन(पूर्वीचंपारण):
पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल के 12 स्टेशनों पर अब पूरे सप्ताह टिकट आरक्षण काउंटर खुले रहेंगे बारह स्टेशन इस प्रकार है बनमनखी, मुरलीगंज, सिमरीबख्तियारपुर, हसनपुर रोड, रुसेराघाट, सुगौली, बगहा, मेहसी, मोतीपुर, घोड़ासहन बैरगनिया एवं सलौना के आरक्षण केंद्र है जो पहले रविवार को बंद रहते थे।
वे अब दिनांक19.01.2020 रविवार से प्रत्येक रविवार को अब खुले रहेंगे इसको लेकर विभागीय नोटिस जारी कर दी,इस सम्बंध में जानकारी देते घोड़ासहन स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद इसकी नोटिस आरक्षण टिकट काउंटर पर लगा दिया गया है. जिससे यात्रियों को जानकारी मिल सके अब पूरे सप्ताह आरक्षण काउंटर खुले रहेंगे।
जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों सहित सिकरहना अनुमंडल के लोगो की परेशानियां अब पहले की अपेक्षा कम होगी, बताते चले कि पहले इन बारह स्टेशनों पर रविवार को काउंटर बंद रहता है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था परंतु अब रविवार को खुलने से टिकट बनवाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी ।।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.