पूर्वी चम्पारण : घोड़ासहन शहर के नाले और रोड़ का ये हाल
घोड़ासहन / पूर्वी चम्पारण
![]() |
| श्रीपुर रोड |
भारत -नेपाल सीमावर्ती, घोड़ासहन शहर के मुख्य मार्ग कई बर्षो से रोड और नालो का हाल काफी जर्जर है। उदहारण के तौर पर बाजार रोड, श्रीपुर रोड, मदरसा रोड, वीरता रोड सहित अधिकांशतः रोड का यहीं हाल है। हल्की सी बारिश हुई नहीं कि पूरा रोड जल व कीचड़मय हो जाता है। सबसे ख़राब हाल अभी पंजाब नेशनल बैंक के पास का है। जो सड़क घोड़ासहन को श्रीपुर होते हुए बैरगनिया व सीतामढ़ी को जोड़ती है। वहीँ भगत सिंह चौक व बाजार भी कम नहीं है। इस रोड से आने जाने वाले सभी लोगो को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
खासकर स्कूली बच्चों को सर्वाधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। हलाकि इससे कई बार अधिकारीयों को अवगत भी कराया जा चूका है। श्रीपुर रोड को लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार अनसन भी किया जा चूका है। पदाधिकारिओं के वादे व आश्वासन के बाद अनसन को समाप्त भी कराया गया। परन्तु अभी भी सड़को का वहीँ हाल है। पदाधिकारी कान में तेल डाले सोये है। आखिर कब तक नींद खुलेगी यह एक यक्ष प्रश्न की तरह आम लोगो के मन में सवाल बार बार झकझोर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.