संघ के अव्हान पर पेट्रोलपंप रहे बंद,सीमावर्ती क्षेत्रों में नही दिखा कोई खास असर
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: मोतिहारी जिले में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बढ़ती अपराधिक घटनाओं के विरोध में जिला पंप संचालक संघ के आह्वान पर गुरुवार को एकदिवसीय बंदी का कोई खास असर घोड़ासहन सीमावर्ती क्षेत्र में देखने को नहीं मिला।
ऐसे तो शहर के दो पेट्रोल पंप सुबह से लेकर शाम तक बंद थे बन्दी असरदार भी रही.लेकिन बन्दी के दिनों में भी अन्य दिनों की तरह आज भी गाड़ी घोड़े सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आई। वही दुपहिया वाहन चालकों द्वारा तेल के लिए आसानी से नेपाल का रुख है करते देखा गया. पंप बन्दी को लेकर किसान सेवा केन्द्र घोड़ासहन के संचालक संजय लाठ ने बताया कि जिले के संगठननो के अव्हान पर हमलोग भी बन्दी का समर्थन कर रहे जिले भर के सारे पेट्रोल पंप एवम गैस एजेंसी आज बंद है।
आने वाले दिनों मे अगर जिले में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर अगर विराम नही लगता है तो फिर से आगे नए निर्णय लिए जाएंगे ।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.