बिजबनी गाँव मे अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जलकर खाक
फायर बिग्रेड की गाड़ी आने के बाद आग पे पाया गया काबू
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण: जीतना थाना क्षेत्र के बिजबनी दक्षणी पंचायत के वार्ड न 3 में गुरुवार की शाम अचानक लगी भीषण आग से लगभग आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया,आगलगी को ग्रामीणों ने सहयोग से आग बुझाने के लिये काफी जदोजहद किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका,अंततः मौके पर पहुची जीतना थाना द्वारा घोड़ासहन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गयी तब जाकर आग पर काबू पाया गया.तब तक कई घर जल कर राख हो चूका थे।
बरहाल आग कैसे लगी इसकी अभी तक कोई ठोस खुलासा नही हो पाया है. पीडितो ने बताया कि घर में रखे चावल दाल गेहू कपडा आदि मेहनत की रखी कमाई भी जल कर खाक हो गया है.पीड़ित व्यक्ति अनिरुद्ध प्रसाद, रामेश्वर दास, जियालाल दास, गुड दास, कमल दास, पूजा देवी,भूलन दास, ने बताया कि इस भीषण आगलगी से पूस की कड़ाके की ठंड में हमलोगों का सारा आसियान लूट चुका सरकारी मुआजे नाकाफी साबित हो रहा है.जीवन यापन का सारा समान जल कर राख हो गया है.


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.